होली पर कोरोना को लेकर अलर्ट, बाहर से आने वाले यात्रियों की हो थर्मल स्क्रीनिंग
सीतापुर
सीतापुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने होली के त्योहार पर ट्रेनों व बसों से गैर जनपदों से आ रहे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। रविवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोडवेज बस स्टाप व रेलवे स्टेशन पर अलर्ट रही। दूर दराज से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा यात्रियों के साथ साथ मौजूद अन्य लोगों को भी कोरोना से बचाव व सावधानियों के विषय में जानकारियां दी गई। एसडीएम अमित भट्ट ने प्रमुख स्थल पर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग को लेकर बिन्दुवार जानकारी ली। बस स्टाप पर पहुंच कर गैर जपनद से आने वाले यात्रियों को जागरुक भी किया। इस दौरान सीओसिटी पीयूष सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

पाठको की राय